महासमुन्द

महतारी वंदन योजना फेल-विनोद चंद्राकर
07-Mar-2024 2:33 PM
 महतारी वंदन योजना फेल-विनोद चंद्राकर

महासमुंद, 7 मार्च। पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार की महतारी वंदन योजना पूरी तरह फेल साबित हो गई है। केंद्र की मोदी व प्रदेश की साय सरकार ने महतारी वंदन योजना की पहली किश्त नहीं डालकर प्रदेश की महिलाओं के विश्वास से खिलवाड़ किया है। श्री चंद्राकर ने कहा कि भाजपा ने बड़े तामझाम से 7 मार्च को प्रदेश के 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना के तहत 1 हजार रुपए प्रथम किश्त के रूप में डालने का ढिंढोरा पीटा था। लेकिन अब प्रधानमंत्री को समय नहीं मिलने का बहाना बनाकर महिलाओं से विश्वासघात कर रही है।

राशि मिलने की आस में प्रदेश की लाखों माताएं-बहनें उत्साहित थीं। लेकिन प्रदेश सरकार ने उन्हें निराश कर दिया। 
श्री चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई सरकार के ढाई महीने बीत जाने के बावजूद ना वादे के अनुरूप छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की कीमत 3100 रुपया प्रति क्विटंल की दर से एक मुश्त मिल पाया है। ना ही 500 रुपये में गैस सिलेंडर। भाजपा का सभी वादा अब जुमला हो चुका है। भाजपा की सरकार खुद की योजनाएं तो लागू नहीं कर पा रहींए उल्टे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की राहत और सब्सिडी को षडय़ंत्र पूर्वक बंद कर दिया। प्रदेश में 27 लाख से अधिक माताएं.बहनें गोठानों के माध्यम से आजीविका कमा रही थीए उन पर भी ग्रहण लगाने का कामए जनविरोधी विष्णुदेव साय सरकार ने किया। 

श्री चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने आम जनता के आर्थिकए सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति के कीर्तिमान स्थापित किए हैं। भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के बैंक खातों करोड़ों रूपए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदान किया। यही कारण है की अर्थव्यवस्था के तीनों सेक्टर कृषिए सेवा और उत्पादन में छत्तीसगढ़ का औसत कांग्रेस की सरकार के समय राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था फिर से उल्टे पांव तेजी से भागने लगी है। भारी भरकम कर्ज लेने के बावजूद भी विष्णुदेव सरकार जनता से किए वायदे को पूरा करने में असफल रही है। जिससे स्पष्ट हो रहा है कि प्रदेश के संसाधन भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ के माताओं-बहनों से क्षमा मांगते हुए तत्काल महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को पहली किस्त में जनवरी, फरवरी व मार्च तीन माह के तीन हजार रुपए का एकमुश्त भुगतान करना चाहिए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news