महासमुन्द

भीमखोज में शादी के दौरान डांस के बीच विवाद: दुल्हन के मामा की हत्या
07-Mar-2024 2:48 PM
भीमखोज में शादी के दौरान डांस के बीच विवाद: दुल्हन के मामा की हत्या

घटना के बाद आरोपी युवक भाग खड़ा हुआ, 24 घंटे बाद गिरफ्तार  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 मार्च।
शादी समारोह में नाच-गाने के दौरान हत्या का मामला प्रकाश में आया है। घटना खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम भीमखोज की है। मंगलवार की रात शादी के दौरान मायन डांस हो रहा था। इसी दौरान दुल्हन के मामा के साथ एक युवक की बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से दुल्हन के मामा रोहित ध्रुव पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे रोहित ध्रुव की मौत हो गई। रिपोर्ट पर खल्लारी पुलिस ने आरोपी युवक के विरूद्ध धारा 302 के तहत अपराध कायम किया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी एस कुमार को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमखोज निवासी पवन खडिय़ा के घर उसकी पुत्री की 6 मार्च को शादी थी। शादी 4 मार्च से शुरू थी और पांच मार्च को मायन का रस्म था। जिसमें उसके परिजनों के अलावा उसका साला 32 वर्षीय रोहित ध्रुव पिता रंचू राम ग्राम कोना खट्टी भी आया था। वह बिलासपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। घर में मायन की रस्म डीजे, नाच-गाना खुशी के वातावरण में चल रहा था। इसी कार्यक्रम में गांव अंवराडबरी का एस कुमार उर्फ  बैगा भी वहां आया। जो शराब के नशे में था। रात लगभग 2 बजे नाचने-गाने को लेकर रोहित विवाह एवं एस कुमार के बीच बहस को गयी। इस पर उत्तेजित होकर एस कुमार ने चाकू निकाल कर रोहित पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। 

रोहित जख्मी होकर गिर गया और खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। घटना के बाद एस कुमार मौके से भाग खड़ा हुआ। परिजनों की सूचना पर 112 मौके पर पहुंची और रक्त रंजित रोहित को बागबाहरा शासकीय अस्पताल ले आयी। लेकिन प्रथमोपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस इस मामले में तेजी से हरकत में आयी। डीएसपी डॉ.यार्क, खल्लारी थाना टीआई इन्द्रभूषण सिंग सहित पुलिस टीम ने उच्चाधिकारियों के निर्देशन में दस घंटे के भीतर आरोपी को धर दबोचा। उसे हिरासत में लेकर उसके बताये स्थान से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। गिरफ्तार होने के बाद आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकर किया है।

दुल्हन को मामा की मौत की खबर मिलते ही वह बेहोश हो गई। दुल्हन को शासकीय अस्पताल उपचार हेतु लाना पड़ा। रोहित की मौत के खबर से घर में मातम का माहौल निर्मित हो गया है। पुलिस ने कल 6 मार्च की दोपहर शव के पीएम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया। उसका अंतिम संस्कार उसके गृह ग्राम कोना खट्टी में संपन्न हुआ। कल शाम से शाम रात तक भीमखोज में सादगी भरे वातावरण में शादी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news