बेमेतरा

बच्चों संग दौड़ लगाकर कलेक्टर ने बढ़ाया हौसला
09-Mar-2024 3:51 PM
बच्चों संग दौड़ लगाकर  कलेक्टर ने बढ़ाया हौसला

बेमेतरा, 9 मार्च। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले के बालिकाओं और महिलाओं के लिए जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुभारम्भ किया। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उपस्थित खेल प्रेमियों ने भी खिलाडिय़ों का तालियाँ बजाकर हौसला बढ़ाया। खेल कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित पीजी कॉलेज में हुआ। कलेक्टर शर्मा ने सुबह 8 बजे  कार्यक्रम को हरी झंडी दिखायी। उन्होंने ने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ दी।

जिला मुख्यालय में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालिकाओं और महिलाओं को खेलो के प्रति प्रोत्साहित करने और बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगता का आयोजन कराया गया। कॉलेज मैदान  में कबड्डी, खो-खो,, एथलेटिक्स 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, तवा फेंक, लम्बीकूद, रस्साकसी आदि खेलो का आयोजन किया  है। महिलाओं के लिए आयोजित इन खेल प्रतियोगिताओ में भाग लेने के लिए जिले के बेमेतरा सहित चारों  विकासखण्ड नवागढ़, साजा और बेरला के बालिका और महिला प्रतिभागी खेल प्रतियोगिताओं में शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news