बेमेतरा

महिला पुलिस अफसरों का सम्मान
09-Mar-2024 4:12 PM
महिला पुलिस अफसरों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 9 मार्च।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला पुलिस अधिकारी कौशिल्या साहू को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अन्य महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को नगद इनाम से पुरस्कृत कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, निरीक्षक संतोषी ग्रेस सहित अन्य अधीकारी उपस्थित थे।

इन महिला पुलिस अधिकारियों का हुआ सम्मान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डीएसपी कौशिल्या साहू, निरीक्षक संतोषी ग्रेस, उप निरीक्षक चित्रलेखा शर्मा, प्रधान आरक्षक बालमती नायक, रीना गायकवाड, महिला आरक्षक निकिता वैष्णव, ऋतु यादव, सरला नामदेव, केशर जहां एवं अन्य महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियो का सम्मान हुआ। अभिव्यक्ति नारी के सम्मान महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है 
पुलिस अधीक्षक ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में समुचित कार्य कर महिलाओं एवं बच्चो को न्याय दिलाने, सरंक्षण प्रदाय करने की बात कही। महिलाओं द्वारा अपनी हुनर, काबिलियत और मजबूत इच्छाशक्ति से हर चुनौती का सामना करने के साथ सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, प्रशासनिक क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news