दन्तेवाड़ा

शिवालयों में बम-बम भोले की गूंज, भक्तों का तांता
10-Mar-2024 2:31 PM
शिवालयों में बम-बम भोले की गूंज, भक्तों का तांता

बचेली, 10 मार्च। लौह नगरी बचेली में महाशिवरात्रि धूमधाम के साथ मनाया गया। ओम नम: शिवाय व हर-हर महादेव की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सुबह से शाम तक मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। महिलाएं उपवास रखकर मंदिर पहुॅचकर जल, घी, दूध से अभिषेक किया गया।

पुराना मार्केट मुख्य मार्ग में स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तो की लंबी  लाईन लगी रही। महिलाएं, पुरूष सभी अभिषेक करने मंदिर पहुॅचे। आरईएस कॉलोनी दुर्गा मंदिर स्थित शिवालय, राम मंदिर के भोलेनाथ मंदिर, वार्ड 1 के साम्पलेक्स नाला के पास स्थित भोलेनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की गई। अधिक संख्या में भक्तों के द्वारा पूजा करने पहुंचे।

लिंगेश्वर मंदिर में गूंजा ओम नम: शिवाय
रेल्वे कॉलोनी स्थित लिंगेश्वर मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। यह लिंगेश्वर मंदिर (शिव मंदिर) अपनी इतिहास व वास्तु संरचना के लिए प्रसिद्ध है। समुद्र तट से 450 मीटर ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर का भूमिपूजन रेल्वे के एक कर्मचारी स्वर्गीय गोवींदन ने वर्ष 1972 में कराया था। मंदिर की स्थापना वर्ष 1976 में हुआ था। यह मंदिर एनएमडीसी लोडिंग प्लंाट एवं रेल्वे स्टेशन से लगा हुआ है, जिससे यह मंदिर काफी मनामोहक लगता है। मंदिर के प्रागंण में पूरब में गणपति, पश्चिम में लिगेंश्वर, उत्तर में ब्रम्हा तथा दक्षिण में दक्षिणा मूर्ति विराजमान है।  

रेल्वे कॉलोनी के शिव मंदिर में गणपति पूजा, मनोनमति अंबिका माता का पंचनाम अभिषेक लघु कुमकुम और पूर्णाहूति दी गई। रात्रि 12 बजे रूद्राभिषेक। मंदिर समिति की ओर से भक्तों के लिए प्रसाद का वितरण किया गया।

मंदिर केा आकर्षक झालर लाईटों से सजाया गया । 
इसके अलावा किरंदुल नगर के रामाबूटी, गांधी नगर नंदी पर्वत शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर जल, दूध, दही से अभिषेक किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news