बेमेतरा

महतारी वंदन: 2.54 लाख से अधिक खाते में राशि अंतरित
11-Mar-2024 2:06 PM
महतारी वंदन: 2.54 लाख से अधिक खाते में राशि अंतरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 11 मार्च। जिला मुख्यालय के कृषि उपज मंडी परिसर में रविवार को महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने राज्य और केंद्र सरकार की योजनाएं की उपलब्धियां का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना संचालित की गई। इसके पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमा 1000 रुपए की राशि का रविवार को अंतरण किया गया। जिले की 2 लाख 54 हजार से ज्यादा महिलाओं को इसका लाभ मिला। बघेल ने कहा कि जिन महिलाओं ने आवेदन नहीं किया है वह आगे भी आवेदन कर सकेंगे। खाद्य मंत्री कार्यक्रम में महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की। महिलाओं को नवीन राशन कार्ड का वितरण किया। जनसंपर्क विभाग द्वारा निशुल्क प्रचार सामग्री और रामलाल के कैलेंडर का वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक लाभचंद भाफऩा, कलेक्टर रणवीर शर्मा, एसपी रामकृष्ण साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

जमीन पर बैठकर मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

कार्यक्रम को एक तरफ महिलाओं के लिए समर्पित करते हुए जिला स्तरीय महिला दिवस मनाने के तौर पर प्रचारित किया गया था। वहीं इस कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं को अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। हालत यह रही कि इस दौरान पीछे में महिलाओं को जमीन पर बैठना पड़ा, जिसे लेकर महिलाओं में नाराजगी नजर आई। महिलाओं के लिए जलपान के पर्याप्त व्यवस्था तक नहीं की गई थी।

मोबाइल पर मैसेज नहीं आया, फिर बैंक जाकर पता करेंगी

सरकारी तौर पर योजना की राशि जिले के 2 लाख 54 हजार महिलाओं के खाते में हस्तांतरित किए जाने का दावा किया गया। इसके बाद भी हजारों महिलाओं के खाते में राशि डाले जाने की सूचना रविवार शाम तक उन्हें नहीं मिली। ‘छत्तीसगढ़’ ने योजना से जुड़ी 20 महिलाओं से जानकारी जुटाई, जिसमें से 11 महिलाओं के खाते में रकम आने की जानकारी दी, वहीं 6 महिला ने सूचना नहीं आने और तीन महिलाओं ने दस्तावेज जमा करने के बाद भी अपडेट नहीं होने की सूचना मिलने की बात कही।

तीन दिन बैंक बंद, इसलिए अपडेट नहीं करा पाए

कार्यक्रम के पूर्व महिला एवं बाल विकास द्वारा अवकाश के दिनों में भी बैंक खुलने और खाता अपडेट होने का दावा किया जाता रहा, पर जिले में 8 मार्च को शिवरात्रि, 9 व 10 मार्च को अवकाश होने की वजह से बैंक बंद रहे। इन तीन दिन तक महिलाएं खाता अपडेट नहीं करवा सकी।

सीडिंग नहीं कराने वाली महिलाओंके खाते में नहीं आई रकम

जिला कार्यक्रम अधिकारी बीडी पटेल ने बताया कि आधार सीडिंग नहीं करा पाने वाली महिलाओं के खाते में रकम नहीं आई होगी। अपडेट कराने के बाद उसके खाते में रकम पहुँच पाएगी। मेरे पास 1233 महिलाओं का खाता आधार सीडिंग नहीं होने की जानकारी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news