बेमेतरा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान
11-Mar-2024 2:07 PM
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 11 मार्च। सरस्वती शिशु मंदिर सिघोरी में भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई ने नारी शक्ति महिलाओं का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया सम्मान। मुख्य अतिथि पार्षद नीतू कोठारी थी। विशिष्ट अतिथि लता दीक्षित, प्रमिला देवांगन थी। अध्यक्षता सती सेन ने की। लता दीक्षित ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ दुनिया का सबसे बड़ा ट्रेड यूनियन संगठन है जो मजदूरों को उनके हक अधिकार को दिलाने में कार्यरत है, साथ ही मजदूरों को राष्ट्र हित देश की भावना बने रहे इस पर हमेशा काम कर रही है।

मुख्य अतिथि नीतू कोठारी ने भी महिलाओं को संगठित होकर एकजुट होकर आगे बढऩे की बात कही। आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में प्रगति कर रही है। भारतीय मजदूर संघ प्रांतीय संगठन मंत्री योगेश दत्त मिश्रा ने अपनी संबोधन मे आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है। साथ ही आगामी 2029 लोकसभा निर्वाचन में महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात को कही। कार्यक्रम को प्रमिला शर्मा, प्रमिला देवांगन ने भी संबोधित किया। संचालन जिला मंत्री संतोष जांगड़े ने किया। आभार व्यक्त राज्य कर्मचारी संघ प्रांतीय संगठन मंत्री ने की। कार्यक्रम में संतोष कोशले, पूनाराम साहू, अजय साहू, नेमा भारती, सुखसागर गायकवाड़, आरती कोशले भारतीय मजदूर संघ पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news