गरियाबंद

महतारी वंदन कार्यक्रम के शुभारंभ में पहुँचे पूर्व विधायक-जिपं सदस्य
11-Mar-2024 2:27 PM
महतारी वंदन कार्यक्रम के शुभारंभ में  पहुँचे पूर्व विधायक-जिपं सदस्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की पहली किश्त महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दिए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 लाख 12 हजार 800 पात्र आवेदकों को योजना के पहले चरण में 655 करोड़ 57 लाख रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की है।

इस कार्यक्रम के तहत गरियाबंद जिले में सभी ब्लॉक में सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके तहत छुरा ब्लॉक के ग्राम पाण्डुका में महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित की गई। जहां मुख्य रूप से राजिम विधानसभा के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, जनपद उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा, मंडल अध्यक्ष संदीप पांडेय, जनपद सभापति सुश्री बुंदा साहू आदि शामिल हुए। सभी अतिथियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और हितग्राहियो को बधाई दी।

पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि मोदीजी की गारंटी अब धरातल पर दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छग प्रगतिपथ पर आगे बढ़ रहा है। आज माताओं के मन में प्रसन्नता है क्योंकि मोदी की गारंटी पूरी हो रही है। जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि छग की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सर्वहारा वर्ग की चिंता कर रही है। एक के बाद एक क्रमश: मोदी जी की गारंटी पूरी हो रही है। चाहे दो साल का बोनस हो, चाहे 3100 रुपये धान का समर्थन मूल्य हो और अब महतारी वंदन योजना छग में आमूलचूल परिवर्तन का साक्षी बन रही है। माताएं आत्मनिर्भर बने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी जी दिन रात परिश्रम कर रहे हैं। अब छग विकास के नए आयाम रच रहा है। सभा को जनपद उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा, सभापति बुंदा साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का आभार परियोजना अधिकारी चंदूलाल साहू ने किया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश साहू, महामंत्री द्वय प्रकाश सिन्हा, किशन कंडरा, टिकम साहू, डोमार साहू, शिवांगी चतुर्वेदी, रूपनारायण सिन्हा, गौतम शर्मा, पंकज साहू, गुलशन सिन्हा, मदन निषाद, खेलावन सिन्हा, गोपाल साहू, सोहन साहू सहित बड़ी संख्या में हितग्राही महिलाएं, अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news