गरियाबंद

लाभार्थियों के खिले चेहरे
11-Mar-2024 6:43 PM
लाभार्थियों के खिले चेहरे

मैनपुर, 11 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से बटन दबाकर महतारी वंदन योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना के तहत  मैनपुर ब्लॉक में 37533 महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से  पहली किस्त 1000 का अंतरण किया गया, जैसे ही महिलाओं के खाते में 1000 आया तो  लाभार्थी महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल गए।  भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा ने महतारी वंदन योजना के महत्व को बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए संकल्पित है। भाजपा की सरकार बनने के बाद साय सरकार मोदी की गारंटी को पूरा करने में जुटी हुई है,और महिलाओं का जीवन स्तर ऊपर उठाने का कार्य कर रही है।

 उन्होंने महिलाओं को बधाई एवं शुभकामना दी।

 इस मौके पर प्रमुख रूपसे भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, भाजपा महामंत्री दिलीप साहू, मनोहर बघेल, मोहन कुशवाह, सरिता ठाकुर, नंदिनी नेताम,  महेश कश्यप, पुलस्त्य शर्मा, मनोज निर्मल कर, घनश्याम मरकाम, दैनिक राम मांडवी, मैनपुर एसडीएम तुलसीदास मरकाम, सीईओ अंजलि खलको, महिला बाल विकास अधिकारी पंचूरामठाकुर सहित हजारों की संख्या में महिलाएं एवं भाजपा कार्यकर्ता  अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news