बेमेतरा

भाजपा सरकार महिला सम्मान की रक्षा व मान बढ़ाने में आगे-लक्ष्मी
11-Mar-2024 6:46 PM
भाजपा सरकार महिला सम्मान की रक्षा व मान बढ़ाने में आगे-लक्ष्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भटगांव, 11 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 10 मार्च को नगर पंचायत भटगांव के सांस्कृतिक भवन मे महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से बटन दबाकर महतारी वंदन योजना का शुभारंभ किया।

इस योजना के तहत नगर भटगांव व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के खाते मे डी.बी.टी. के माध्यम से पहली किश्त एक हजार रूपये का अंतरण किया गया। वहीं नगर भटगांव स्थित सांस्कृतिक भवन में आयोजित नगरीय निकाय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महिल मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी साहू, जिला महामंत्री नवीन वैष्णव, भाजपा महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष शीला साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष नर्मदा कौशिक, पार्षद ज्योति सारर्थी, पार्षद इंदिरा केशरवानी, पूर्व जनपद सदस्य उत्तरा कुर्रे, पार्षद प्रतिनिधि लीलाधर वैष्णव, गुड्डा साहू, सुरेश रघु, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक रामदुलार साहू, भाजपा मिडिया प्रभारी योगेश केशरवानी रहे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को एलईडी पर देखा व सुना गया। जहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के सम्मान के लिए अनेक योजना लागू की है। जिसमें हमारी भाजपा की सरकार भी महिला सम्मान की रक्षा और उनके मान बढ़ाने के लिए हमेशा आगे है। साथ ही महतारी वंदन योजना की शुरुआत इस दिशा मे एक और कदम है। महतारी वंदन योजना से हर महिने महिलाओं के खाते में एक हजार रूपये जायेगी। जिससे महिलाये अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाएंगी।

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने जो भी वायदा किया था। उन सभी वायदों को हमारी डबल इंजन की सरकार तेजी से पूरा कर रही है। वही वर्ष 2047 तक भारत एवं छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है।

भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री नवीन वैष्णव, भाजपा महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष शीला साहू व नगर पंचायत अध्यक्ष नर्मदा कौशिक ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने गांरटियों को पूरा करते जा रहे है, साथ ही महिला उत्थान को लेकर नई-नई योजना के तहत महिलाओं को लाभ पहुंचा रही है। वहीं कार्यक्रम के अंत में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी साहू ने सभी कार्यकर्ताओं को बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत शपथ दिलाते हुए हम बेटियों की रक्षा करेंगे आज की बेटिया इस देश मे हर क्षेत्र में अव्वल बने। बेटियों को उसका अधिकार व हक दिलाने के लिए हमें आगे आकर हो रही कन्या भ्रूण हत्या को रूकने के क्षेत्र में काम करना है। आज की नारी ही हमारे देश की गौरव व सम्मान है। जहां कार्यक्रम मे मुख्य नगर पंचायत अधिकारी मधुलिका सिंह चंदेल, महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी विजय सरल के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिका व नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news