गरियाबंद

महिला दिवस पर बिहान सम्मेलन
14-Mar-2024 3:57 PM
महिला दिवस पर बिहान सम्मेलन

गरियाबंद, 14 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 13 मार्च को बिहान सम्मेलन का आयोजन वन विभाग के ऑक्शन हॉल गरियाबंद में किया गया, जिसमें जिले भर की 300 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में महिलाओं के लिए खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह के रूप में आयोजित किया गया। सभी स्व सहायता समूह की दीदियों ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पारंपरिक खेलकूद मटका फोड़, कुर्सी दौड़, कंचा दौड़, बिस्किट दौड़ जैसे रोचक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ में लोक कला, लोक गीत की प्रस्तुति भी समूह की सदस्यों ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में 50 से ज्यादा बेहतर व उत्कृष्ट कार्य करने वाली सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बिहान समूह की महिलाओं ने जिला पंचायत की सीईओ रीता यादव को हस्तनिर्मित सामग्रियों भेंट की। इस दौरान जनपद पंचायत की सीईओ पदमिनी हरदेल, मैनपुर जनपद सीईओ अंजलि खलखां को भी महिलाओं द्वारा सम्मानित किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news