महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 मार्च। अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम तुसदा और ग्राम खड़सा में मातृशक्ति सम्मान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत तुसदा निवासी थानसिंग दीवान थे। उन्होंने राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी।
वक्ता के रूप में उपस्थित अधिवक्ता टी ज्योति दुर्गा राव ने महिलाओं से संबंधित तमाम कानूनों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। अरंड ग्राम पंचायत सरपंच सेती ठाकुर ने महिला दिवस मनाने के बारे में जानकारी दी। सिरपुर थाना प्रभारी पाणिग्रही ने महिलाओं तथा नशाबंदी के क्षेत्र में पुलिस की भूमिका की जानकारी दी। जनपद पंचायत महासमुंद के सभापति रमाकांत ने संस्था द्वारा की जा रही प्रयास की प्रशंसा की।
इस दौरान कुल 25 महिलाओं का सम्मान किया गया। इन सभी ने अलग-अलग क्षेत्रों से जुडक़र समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनमें नीलम ध्रुव, रेवती ठाकुर, बेदमती ठाकुर, हेमबाई साहू, पूर्णिमा ध्रुव, देवकी वैष्णव, रोहणी बरिहा, लता निर्मलकर, संजना साहू, वेदमती ठाकुर, त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, रमाकांत ध्रुव, डेजीरानी नेताम, पुन्नी ध्रुव, सरोज ध्रुव, नेहा राजपूत, सावित्री विश्वकर्मा शामिल हैं।