गरियाबंद
प्रतीक साहू ने कांग्रेस पद से दिया इस्तीफा
15-Mar-2024 2:10 PM
पिछड़ा वर्ग महासचिव के पद पर थे पदस्थ
नवापारा-राजिम, 15 मार्च। रायपुर जिला के अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला महासचिव पद पर कार्यरत प्रतीक साहू ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोबरा नवापारा को सौपे त्यागपत्र में कहा कि वे विगत अनेक वर्षों से कांग्रेस पार्टी का सदस्य रहा है। समय-समय पर पार्टी ने जो आदेश दिया, उसे निष्ठा के साथ पालन किया। प्रतीक साहू ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व उनके पिताजी सुरेश साहू का निधन हो जाने के बाद परिवार की जिम्मेदारी उसी पर है। जिसके कारण पार्टी कार्यों के समय नहीं दे पाने के कारण त्यागपत्र सौंपा है।