बेमेतरा

दयालदास बघेल ने सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां बताई
22-Mar-2024 2:35 PM
दयालदास बघेल ने सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां बताई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 22 मार्च।
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल ने प्रेसवार्ता लेकर सरकार की 100 दिन का कार्यकाल का उपलब्धियों को गिनाया है। वार्ता में साजा विधायक ईश्वर साहू, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल व पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी वार्ता के दौरान मंचस्थ रहे। 

जानकारी हो कि प्रदेश में वर्तमान भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल ने प्रेसवार्ता में सरकार द्वारा किये गये कार्यो का बखान किया। जिसमें सबसे अधिक धान खरीदी, आवासविहिन परिवारों को आवास देने, महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना के बारे में बताया गया। मंत्री ने बताया कि शासकीय भर्तियों में पारदर्शिता के साथ पीएससी में हुए गडबडिय़ों की जांच, शासकीय नौकरियों में स्थानीय निवासियो की अधिकतम आयु में छुट, लोकतंत्र के सेनानियों को सम्मान निधि देने, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए योजना, प्रदेश में राष्ट्रीय नीति 2020 को लागू करना, दीनदयाल योजना के तहत सहायता, शहीद वीरनारायण सिंह स्वास्थ्य योजना, नियद नेल्लानार योजना, राज्य में 5 शक्तिपीठ का विकास, खनिज विभाग में आनलाईन परमिट पर स्वीकृति प्रणाली, ग्रामीण घरों को नल-जल योजना से जलापूर्ति, मंडी शुल्क में छूट व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों को गिनाया । 

बघेल ने कहा कि साय सरकार नें 13 दिंसबर 2023 को शपथ लिया था आज सरकार का 100 दिन हो चुका है। प्रेसवार्ता में मोतीलाल साहू, जिला पंचायत सभापति गोवेन्द्र पटेल, टार्जन साहू व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news