दुर्ग

महिलाओं ने पौधरोपण कर हरियाली बचाने दिया संदेश
30-Mar-2024 1:29 PM
महिलाओं ने पौधरोपण कर हरियाली बचाने दिया संदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 30 मार्च।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत कोडिय़ा के शौर्य युवा संगठन के संरक्षक व पर्यावरण प्रेमी लतखोर निषाद के नेतृत्व में प्रतिवर्षानुसार होली पर्व के उपलक्ष्य पर ग्रामीण महिलाओं के साथ मिलकर पौधरोपण किया गया। साथ ही महिलाओं ने गांव की हरियाली बचाने व सघन पौधरोपण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया। 

पर्यावरण प्रेमी लतखोर निषाद और शौर्य संगठन के नेतृत्व में बीते एक दशक से ज्यादा वर्षों से विभिन्न पर्वों व अवसरों पर पौधरोपण कर हर वर्ग के लोगों को पर्यावरण को बचाने प्रेरित करते हैं। विलुप्त हो रहे प्रजातियों के साथ फलदार व छायादार पौधों का रोपण प्रमुखता से करते हैं। ग्रामीण महिलाओं ने उत्साह के साथ पौधरोपण में भागीदारी निभाई साथ ही भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया।

शौर्य संगठन के संरक्षक दिनेश दीपक ने महिलाओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि जीवसृष्टि का आधार प्रकृति पर है। पर्यावरण असंतुलन के कारण ही जीवसृष्टि को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी परिस्थिति से निपटने व पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करना जरूरी है। महिलाओं का इस क्षेत्र में सक्रियता गांव की हरियाली को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

पौधरोपण के दौरान शौर्य युवा संगठन के सचिव आदित्य भारद्वाज, संरक्षक व पर्यावरण प्रेमी लतखोर निषाद, दिनेश दीपक, किशोर निषाद, मनीषा साहू, परमिला साहू, हीरा साहू, विमला साहू, सीमा यादव, गीता यादव, द्रौपदी साहू, डिप्पी साहू, उमेंद्र यादव, सुखुराम साहू सहित शौर्य संगठन के अन्य सदस्य मौजूद थे।
 

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news