बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 2 अप्रैल। नेपाल देश के विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय साहित्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 11 से 14 जून तक चलने वाली समारोह आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की ओर से उक्त मंच पर निर्देशक अंतरराष्ट्रीय पाश्र्व गायक/ साहित्यकार / गीतकार / संगीतकार / कविवर / डॉ. ललित सिंह ठाकुर (ग्राम कड़ार भाटापारा) के निर्देशन में अंचल के सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। इसी कड़ी में केशली के जो वर्तमान में राष्ट्रीय रामायण मेला चित्रकूट धाम में कार्यक्रम देकर सम्मानित हुए कलाकारों के संचालक / निर्देशक / गीतकार / संगीतकार/ आचार्य पं. श्री अशोक मिश्रा का कुशल नेतृत्व में यह दल कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 8 जून को भाटापारा से नेपाल काठमांडू पशुपतिनाथ जाने के लिए रवाना होंगे। पत्रकार सत्यनारायण पटेल व शत्रुहन प्रसाद साहू मीडिया प्रभारी साथ में जाएंगे। उक्ताशय की जानकारी अंचल के सुप्रसिद्ध दुर्गामाला सांस्कृतिक लोक कला मंच ग्राम कड़ार भाटापारा के संस्था अध्यक्ष गजहंस राज सिंह ठाकुर ने प्रेस को जानकारी दी।