राजनांदगांव

कांग्रेस की बूथ कमेटी की बैठक मोहड़ में आयोजित
03-Apr-2024 2:22 PM
कांग्रेस की बूथ कमेटी की  बैठक मोहड़ में आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 अप्रैल।
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रचंड मतों से विजयी बनाने शहर कांग्रेस दक्षिण ब्लॉक द्वारा ब्लॉक के प्रत्येक बूथ कमेटियों की बैठक निरंतर ली जा रही है। इसी क्रम में 1 अप्रैल को वार्ड क्र. 49 ग्राम मोहड़ में बूथ क्र. 151, बूथ क्र. 152 के बूथ कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा के निर्देश पर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन द्वारा आयोजित की गई। 

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर गरीब परिवार से एक महिला को प्रतिवर्ष एक लाख रुपया देगी। वहीं किसानों के लिए उनकी उपज का वाजिब दाम निर्धारित किया जाएगा। बैठक का संचालन उत्तम साहू ने किया। उक्त अवसर पर विकास त्रिपाठी ने कहा की आज किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य अगर मिल रहा है, तो उसके सूत्रधार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल है और उन्होंने आगामी चुनाव के लिए दिशा निर्देश दिए। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे। उक्त जानकारी अरशद खान ने दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news