राजनांदगांव

कांग्रेस अपने को संविधान व कानून से ऊपर न समझे-भाजपा
03-Apr-2024 2:45 PM
कांग्रेस अपने को संविधान व कानून से ऊपर न समझे-भाजपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 3 अप्रैल। भाजपा शहर दक्षिण मंडल के अध्यक्ष तरुण लहरवानी, उत्तर मंडल अध्यक्ष अतुल रायजादा एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रोहित चंद्राकार ने पिछले दिनों कांग्रेस के स्थानीय नेताओं द्वारा देश के आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ  टैक्स चोरी के मामले में की गई कार्रवाई के विरुद्ध मशाल रैली पर अपनी प्रतिक्रिया देते कहा कि कांग्रेस का यह कार्य उनकी हताशा एवं निराशा को प्रकट करता है। देश कानून व संविधान से चलता हैं,

 जिसकी देखरेख न्यायपालिका करती है।

 पिछले 6 दशक तक देश में एकछत्र राज करने वाली काग्रेस  पार्टी व उसके नेताओं को यह भ्रम हो गया था, कि वे देश व संविधान से भी ऊपर है।

इस वजह से राजनीतिक पार्टी के रूप में देश के प्रति अपने कर्तव्यों को तो भूल ही गए थे तथा कानून व नियमों की भी धज्जियां उड़ाया करते थे, जब देश में मोदी की सरकार का अभ्युदय हुआ, तब से देश को कानून व संविधान से चलाने की कोशिश हो रही है।

कानून से बड़ा कोई नहीं हैं,  इस दृष्टिकोण को सामने रखकर सरकारी एजेंसियों को खुली छूट दी गई और एजेंसिया कानून का राज स्थापित करने के लिए दोषियों पर कार्रवाई करना प्रारंभ किया तो कानून व संविधान से अपने आपको ऊपर समझने वाले लोगों के पेट में दर्द होना स्वाभाविक हो गया।

भाजपा मीडिया सेल के अनुसार भाजपा नेताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मोदी की जीरो टारलेस नीति से भ्रष्टाचारी भयभीत व परेशान है। ईडी व आईटी के छापों में करोड़ों-करोड़ नगद बरामद हो रहे हैं।

 भ्रष्टाचारी जेल के सीखचों में बंद दिखाई दे रहें हैं, तो संविधान व कानून को खतरा बताकर रैलियां निकाल कर जनता को दिगभ्रमित करने की कोशिश की जा रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news