राजनांदगांव

आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन सुबह 7 बजे से
03-Apr-2024 3:10 PM
आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन सुबह 7 बजे से

राजनांदगांव, 3 अप्रैल।  प्रदेश में गर्मी की अधिकता के कारण ग्रीष्मकाल में आंगनबाड़ी केन्द्रों संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते मात्र ग्रीष्मकाल की अवधि 8 अप्रैल से 15 जून तक आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय 6 घण्टे से घटाकर 4 घण्टे किया गया है। आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन सुबह 7 से सुबह 11 बजे तक किया जाएगा। ग्रीष्मकाल समाप्ति के बाद 16 जून 2024 से पुन: आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन सुबह 9.30 बजे से अपरान्ह 3.30 बजे तक 6 घंटे के लिए किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news