बलौदा बाजार

बारिश ने गिराया तापमान, मौसम में आई ठंडकता, गर्मी से राहत
13-Apr-2024 3:14 PM
 बारिश ने गिराया तापमान, मौसम में आई ठंडकता, गर्मी से राहत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 13अप्रैल। गर्मी के दिनों में अचानक से मौसम का मिजाज बदलने से बीते तीन-चार दिनों से अंचल में हुई बारिश ने अधिकतम तापमान में गिरावट ला दी है। लवन का अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम रहा, इसके चलते मौसम में ठंडकता आ गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

विगत दो-तीन दिनों से मौसम अचानक से परिवर्तन हुआ है, और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने पर लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। लवन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस प्रकार अधिकमत तापमान सामान्य से 8 डिग्री और न्यनतम तापमान पांच डिग्री कम रहा।

मौसम में परिवर्तन होने के पहले दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था। लोगों को उमस भरी गर्मी सताने लगी थी। हालांकि बारिश होने पर लोगों को काफी कुछ राहत मिली है। गुरूवार को ठंडी हवा चलने से हल्की ठंड का एहसास भी हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती हवा के चलते मौसम में परिवर्तन हुआ है। यह स्थिति विगत तीन-चार दिनों तक बने रहने की संभावना बताई जा रही है। मौसम में परिवर्तन होने के बाद से गुरूवार की दोपहर 3 बजे हल्की धूप निकली रही। लगातार आसमान में बदली छाने से मौसम में काफी बदलाव आ गया था। समय-समय पर हल्की बारिश की संभावना बन रही थी। धूप निकलने के बाद आसमान में बदली गायब हो गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news