बलौदा बाजार

अधिकतम तापमान में वृद्धि की चेतावनी दोपहर 12 से 4 बजे के बीच
21-May-2024 4:28 PM
अधिकतम तापमान में वृद्धि की चेतावनी दोपहर 12 से 4 बजे के बीच

धूप में निकलने से बचें

बलौदाबाजार, 21 मई। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायपुर, दुर्ग एवं बिलासपुर संभाग के जिलों  में आगामी 48 घंटे में  अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री के मध्य रहने की संभावना  व्यक्त करते हुए अलर्ट जारी किया गया है। विभाग द्वारा इन  क्षेत्रों के  नागरिकों को  दोपहर 12 से अपरान्ह 4 बजे के बीच घर या कार्य स्थल से बाहर न  निकलने की सलाह दी गई है।

प्रभाव एवं आवश्यक कार्यवाही

पानी और उपयुक्त तरल पदार्थ का सेवन करते रहें। अनावश्यक रूप से धूप में न निकलें, विशेषकर दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 4 बजे की बीच। हल्के रंग के कॉटन कपड़े पहने व पूरे शरीर को ढंककर रखें। यदि कोई व्यक्ति लू से प्रभावित है तो उस व्यक्ति को छाया के नीचे ठंडी जगह पर लिटाएं। उसे गीले कपड़े से पोंछे या शरीर को बार -बार धोएं। सामान्य तापमान का पानी सिर पर डालें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news