बलरामपुर

संस्कार भारती का सात दिनी ओडिसी नृत्य प्रशिक्षण शिविर
07-Jun-2024 9:45 PM
संस्कार भारती का सात दिनी ओडिसी नृत्य प्रशिक्षण शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर, 7 जून।
कला और साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर कुसमी में ओडिसी नृत्य प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर भाजपा कुसमी मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल, शिशु मंदिर अध्यक्ष विनोद गुप्ता, शिशु महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. संध्या गुप्ता, संस्कार भारती सरगुजा संभाग प्रभारी पवन कुमार पांडेय उपस्थित रहे।

सात दिवसीय ओडिसी नृत्य प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए संजय जायसवाल ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि कुसमी जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में शास्त्रीय नृत्य प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है यह कार्य सराहनीय है। इस कार्य के माध्यम से हमारे क्षेत्र के बच्चों में कला की शिक्षा घर-घर तक पहुंच पाएगी। आज की पाश्चात्य संस्कृति के चलते समाज में विकृति आ गई है। संगीत के जगह पर डीजे ने अपना स्थान ग्रहण कर लिया है, इसे दूर करने के लिए कला के प्रति लगाव और अपनी संस्कृति को समझने की जरूरत है जो कार्य संस्कार भारती के द्वारा किया जा रहा है यह अनुकरणीय है। 

विनोद गुप्ता ने कहा कि पवन कुमार पांडेय के द्वारा संस्कार भारती के बैनर तले हर वर्ष निशुल्क संगीत में गायन वादन और नृत्य का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाता है यह ईश्वरीय कार्य है। मैं संस्कार भारती कुसमी के सभी सदस्यों को इस कार्य के लिए प्रशंसा करता हूं। 

संस्कार भारती का परिचय सरगुजा संभाग प्रभारी पवन कुमार पाण्डेय ने बताते हुए कहा कि कला और साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक प्रकल्प है, यह कला और साहित्य के साधकों को जोडऩे और राष्ट्र के लिए अपनी कला की साधना करने हेतु प्रेरित करने का कार्य करती है।

कार्यक्रम में शिक्षक विनोद गुप्ता सरस्वती शिशु मंदिर के कार्यालय प्रभारी सुखलाल गुप्ता समाजसेवी प्रदीप गुप्ता समाजसेवी दिनेश तिवारी सहित संस्कार भारती कुसमी के लक्ष्मण यादव,दिनेश बिंद, मयंक गुप्ता,बाबू सोनू गुप्ता, स्वराज सारथी ,अंजलि बड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित।

अतिथियों का स्वागत लक्ष्मण यादव जी ने किया। उन्होंने संस्कार भारती कुसमी के कार्यों को सभा में उपस्थित अतिथियों के बीच रखा। उन्होंने बताया कि विगत 8 वर्षों से संस्कार भारती कुसमी में कार्य कर रही है जिसके फल स्वरुप गायन वादन और नृत्य में लोगों का रुझान बढ़ा है। 

मंच संचालन करते हुए बाबू सोनू गुप्ता ने बताया कि संस्कार भारती कुसमी के कार्यकर्ताओं के द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। मगर पर्याप्त संसाधन न होने के कारण कार्य अपने शिखर तक नहीं पहुंच पा रहा। अतिथियों का स्वागत संस्कार भारती जिला इकाई के सह संगीत विद्या प्रमुख मयंक कुमार गुप्ता ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news