बलरामपुर

गंगा दशहरा पर कन्हर नदी के तट पर गंगा आरती
17-Jun-2024 9:14 PM
 गंगा दशहरा पर कन्हर नदी के तट पर गंगा आरती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज, 17 जून। गंगा दशहरा पर रविवार को रामानुजगंज की जीवनदायिनी कही जाने वाली गंगा स्वरूपा मां कन्हर नदी के तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए।

पूजारी विनय पाण्डेय ने बताया कि आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दसमी तिथि को गंगा दशहरा का त्यौहार श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है. रामानुजगंज में कन्हर नदी के तट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया गया और गंगा आरती भी उतारी गई।गंगा आरती में रमन अग्रवाल सुभाष जायसवाल पूजारी विनय पाण्डेय शर्मीला गुप्ता आरके पटेल विकास दुबे अशोक जायसवाल शैलेष गुप्ता मुकेश जायसवाल विजय रावत पवन गुप्ता अमित गुप्ता सुमित गुप्ता अंकित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news