दुर्ग

विधायक ललित चन्द्राकर शिक्षा शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह में हुए शामिल
13-Jun-2024 4:28 PM
विधायक ललित चन्द्राकर शिक्षा शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह में हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 13 जून। शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित शिक्षा शपथ ग्रहण सम्मान समारोह 2024 वृन्दावन हाल सिविल लाइन रायपुर में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर सम्मिलित हुए। सभी शिक्षकों को प्रणाम कर उनके निरन्तर सेवा हेतु सम्मानित किया।

इस दौरान विधायक ललित चन्द्राकर ने कहा यह दिन हमारे शिक्षकों को समर्पित है, उन गुरुओं को जिन्होंने हमें ज्ञान, समझ, और आत्म-समर्पण की महत्वपूर्ण मूल्यों को सिखाया। शिक्षक वो मार्गदर्शक होते हैं, जो हमें सफलता की ओर बढऩे के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने हमें न सिर्फ पढ़ाया है, बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण पाठ सिखाए हैं। उनके बिना, हमारा जीवन अधूरा होता है।

हमारे शिक्षक हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और हमें उनका सम्मान करना चाहिए। हमें उनकी प्रशंसा करना चाहिए, उनकी मेहनत को मान्यता देना चाहिए, और उनके प्रति गहरा समर्पण दिखाना चाहिए।

शिक्षक न केवल पाठ्यक्रम का हिस्सा हैं, बल्कि वे हमारे जीवन के मार्गदर्शक भी हैं, हमें सही और गलत के बीच फर्क समझाते हैं, और हमारे जीवन में सफलता की ओर अग्रसर करने में मदद करते हैं। आप सभी शिक्षकगणों को मैं प्रणाम करता हूं और आप सभी को शुभकामनाएं देता हूँ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्थापक व संयोजक डॉ.शिव नारायण देवांगन, पूर्व संचालक पं रवि शंकर शुक्ल वि. वि. रायपुर डॉ.प्रकाश ठाकुर, पूर्व प्राचार्य उच्च शिक्षा एवं साहित्य संस्कृति विद्यालय आचार्य डॉ.महेशचंद्र शर्मा, छ ग फिल्म अभिनेत्री जागेश्वरी मेश्राम, प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल, प्रदेश महासचिव डॉ बोधीराम साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष महेत्तर देवांगन, राधेश्याम कंवर, पुष्पांजलि ठाकुर, हर्षा देवांगन, नीता त्रिपाठी, संध्या पाठक, विजय कुमार प्रधान व समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news