दुर्ग

तन को स्वस्थ रखने योगासन व प्राणायाम जरूरी-रीटा बहन
21-Jun-2024 1:23 PM
तन को स्वस्थ रखने योगासन व प्राणायाम जरूरी-रीटा बहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को सामूहिक नि:शुल्क योगाभ्यास का आयोजन ब्रह्माकुमारीज राजऋषि भवन केलाबाड़ी दुर्ग में डॉ. निर्मला गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर दुर्ग आईएनओ, सीजी के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर डॉ. निर्मला गुप्ता ने कहा यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है कि आज पूरा विश्व समुदाय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है कहा जाता है कि तन स्वस्थ तो मन स्वस्थ इसके लिए हमारा आप सभी से नम्र निवेदन है 24 घंटे में प्रतिदिन हमें स्वयं के शरीर को स्वस्थ रखने के लिए 20 मिनट निकालना है यदि 20 मिनट रोज निकालते हैं तो स्वस्थ रहेंगे, मस्त रहेंगे ,व्यस्त रहेंगे।

ब्रह्माकुमारीज दुर्ग की मुख्य संचालिका रीटा बहन ने कहा कि तन को स्वस्थ रखने के लिए योगासन एवं प्राणायाम बहुत जरूरी है। योगासन करने से हमारा शरीर तंदुरुस्त और शक्तिशाली बनता है। प्राणायाम करने से श्वांस की गति स्थिर एवं आयु बढ़ती है। पतंजलि अष्टांग योग के आठ सूत्र हैं जिसमें दो सूत्र तो बहुत प्रचलित हैं, लेकिन इनमें सबसे महत्वपूर्ण सूत्र ध्यान है। राजयोग सबसे सुन्दर और सहज ध्यान पद्धति है। मन को शक्तिशाली और आनंदमय बनाने के लिए राजयोग का अभ्यास बहुत जरूरी है।

वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्मकुमारी रूपाली दीदी ने बताया की जैसी हमारी सोच, वैसे रसायन हमारी शरीर में बनते हैं। इसी तथ्य के आधार पर हम बीमार रहते हैं या स्वस्थ रहते हैं यह निश्चित होता है। हमारे हर विचार का प्रभाव शरीर के प्रत्येक कोशिकाओं पर पड़ता है इसलिए हमें अपने विचारों के प्रति जागृत होने की जरूरत है। हमेशा पाजिटिव विचार करना चाहिए ताकि उसका असर हमारे शरीर पर सकारात्मक हो।

 इस अवसर पर राजऋषि भवन केलाबाड़ी दुर्ग  में अनेक भाई-बहनों ने योगाभ्यास किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news