दुर्ग

बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ सक्रिय
20-Jun-2024 4:20 PM
बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ सक्रिय

भिलाई नगर, 20 जून। बरसात के आगमन की आहट शुरू हो गई है, अति वृष्टि होने पर नगर निगम भिलाई के निचली बस्तीयो में पानी भरने की संभावना बनी रहती है। उसके बचाव के लिए नगर निगम भिलाई के आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने बाढ़ से बचाव हेतु आपदा प्रबंधन के लिए बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ दल एवं कंट्रोल रूम का गठन किया है।

नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय एवं जोन कार्यालय में 24 घंटा संचालित होगी। अपर आयुक्त अशोक कुमार द्विवेदी इसके नोडल अधिकारी होगें। अपर आयुक्त के निर्देशन में अधिकारी एवं कर्मचारी आपदा प्रबंधन का कार्य संपादित करेगे। नगर निगम का कंट्रोल रूम में ऑपरेटर राजदीप वैष्णव मो.नं. 9039136979, मिलाप साहू मो.नं. 9111681708 सुबह 6 से 2 एवं उमेश कोरी मो.नं. 8839022648, दिलीप कुमार हुमने मो.नं. 8234018349 दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक, उमा शंकर मो.नं. 998190447, टूम्मन लाल मो.नं. 6266620379, युवराज साहू मो.नं. 9970337382 रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक कार्य करेंगे। सभी कंट्रोल रूम 24 घंटे खुले रहेगे।

अति वृष्टि के दौरान कंट्रोल रूम मे प्राप्त शिकायतो का निराकरण संबंधित अधिकारी निपटारा करके आयुक्त को रिपोर्ट करेंगे। सभी अधिकारी कर्मचारी अपने कार्य में मुस्तेद रहेगे। विशेष रूप से मुख्य कार्यालय कंट्रोल रूम प्रभारी, राजस्व अधिकारी श्रीनिवास पटेल एवं स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, आपदा शिविर एवं राहत सामग्री, अधीक्षण अभियंता डी.के.वर्मा, आपदा पेयजल आपूर्ति संजय शर्मा अधीक्षण अभियंता, विद्युत व्यवस्था आ.एस.रापजूत, कार्यपालन अभियंता, चिकित्सा दल धर्मेन्द मिश्रा, नेहरू नगर बाढ़ नियंत्रण दल जोन आयुक्त अखिलेश चंद्राकर, जोन 2 येशा लहरे जोन आयुक्त, जोन 05 अमिताभ शर्मा जोन आयुक्त, आदि निरंतर तत्पर रहेगे।

सभी जोन में बाढ़ नियंत्रण विशेष प्रकोष्ठ 24 घंटा कार्यशील रहेंगे। नागरिक वहां पर निवारण हेतु फोन कर सकते हैं।

बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ आवश्यकता पडऩे पर एक दूसरे से समन्वय बनाकर नागरिकों का सहयोग करेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news