धमतरी

बलौदाबाजार हिंसा, कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कल
17-Jun-2024 8:25 PM
बलौदाबाजार हिंसा, कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 17 जून।
बलौदाबाजार हिंसा के विरोध में कांग्रेस द्वारा 18 जून को एक दिवसीय जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 

यह धरना प्रदर्शन गांधी मैदान धमतरी में प्रात: 11 बजे से आयोजित होगी जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी सत्यनारायण शर्मा (पूर्व मंत्री छ.ग. शासन) सहित जिले एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। जिस पर जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने समस्त वरिष्ट कांग्रेसजन, विधायक, पूर्व विधायक, महापौर, जिला /जनपद/नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, पार्षद, सरपंच, पंच, बूथ, सेक्टर, जोन, ब्लॉक, जिला, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, मछुआ कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, आईटीसेल कांग्रेस, झुग्गी झोपड़ी कांग्रेस, विधि प्रकोष्ठ, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारी सहित समस्त कांग्रेसजनों की उपस्थिति की अपील की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news