धमतरी
कुरूद में केन्द्रीय मंत्री का जोशीला स्वागत
18-Jun-2024 7:41 PM
![कुरूद में केन्द्रीय मंत्री का जोशीला स्वागत कुरूद में केन्द्रीय मंत्री का जोशीला स्वागत](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1718719892020.jpg)
कुरुद, 18 जून। कांकेर प्रवास पर निकले केंद्रीय राज्य मंत्री व बिलासपुर सांसद तोखन साहू का प्रथम कुरुद आगमन होने पर नगर साहू समाज द्वारा सांधा चौक जोशिले अंदाज में स्वागत किया गया। साहू संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मालकराम साहू के नेतृत्व में सामाजिक पदाधिकारियों ने पुष्प माला पहनाकर मंत्री का स्वागत किया।
मंगलवार को राजिम होते हुए करीब ढ़ाई बजे कुरुद पहुंचे बिलासपुर सांसद एवं सेंट्रल मिनिस्टर तोखन साहू का सांधा चौक में आतिशबाजी एवं मां कर्मा का जयकारा लगाते हुए जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, मालक राम साहू, मनीष, रामेश्वर साहू, टेकराम, पवन साहू, तेजनलाल लिखन साहू खेमन, टेकराम साहू, गैदलाल, गायत्री साहू गोकुलराम, कुलदीप, शैलेंद्र साहू सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।