राजनांदगांव

बालक में रायपुर व बालिका में बिलासपुर चैम्पियन
29-Jun-2024 2:14 PM
बालक में रायपुर व बालिका में बिलासपुर चैम्पियन

छग राज्य स्तरीय हॉकी स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 29 जून। छत्तीसगढ़ हॉकी द्वारा संचालित एवं जिला हॉकी संघ राजनांदगांव द्वारा आयोजित 5वीं छत्तीसगढ़ जूनियर राज्य स्तरीय बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता का शुक्रवार को रंगारंग समापन समारोह  अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव व विशिष्ट अतिथि नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष रमेश डाकलिया, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी कुतबुद्दीन सोलंकी, समाजसेवी पवन डागा, मृणाल चौबे समेत छग हॉकी महासचिव मनीष श्रीवास्तव, नीलम जैन, आशा थॉमस, शिवनारायण धकेता, रामअवतार जोशी, गणेश प्रसाद शर्मा, विजय प्रताप सिंह, ज्ञानचंद जैन, भूषण साव, रणविजय प्रताप सिंह, ज्ञानचंद जैन, भूषण साव, अनुराज श्रीवास्तव शामिल थे।

आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्री यादव ने कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव कि बात है कि ऐसे आयोजन से खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन होता है। ऐसे आयोजन से खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन होता है। टूर्नामेंट से राज्य के सीनियर खिलाडिय़ों को लाभ मिलेगा तथा यहां के खिलाड़ी इससे प्रभावित होकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, कहते हुए भविष्य में यहा टूर्नामेंट और भी बेहतर ढंग से करने आयोजन समिति एवं छत्तीसगढ़ हॉकी को शुभकामनाएं दी। स्वागत भाषण देते फिरोज अंसारी ने कहा कि यह हॉकी नर्सरी लगातार आगे बढ़ रही है। हमारे शहर की दो बालिकाओं ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल कर शहर का नाम रौशन किया। छत्तीसगढ़ हॉकी व जिला हॉकी संघ प्रतिभाओ को आगे लाने में पूरे प्रयास कर रही है। हॉकी नर्सरी के खेल प्रेमियों के उत्साह को देखते लगातार दूसरे वर्ष भी दूसरी वेस्ट जोन जूनियर बालक-बालिकाओं की स्पर्धा आगामी माह 21 से 28 जुलाई तक पुन: आयोजित की जा रही है। इसके लिए भी टीम इसी स्पर्धा में भाग ले रहे खिलाडिय़ों से चयनित कर प्रदेश की टीम का गठन किया जाएगा। इसके पूर्व अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा स्वागत किया।

स्पर्धा के अंतिम दिन बालिका वर्ग हॉकी रायगढ़ विरूद्ध सांई राजनांदगांव के मध्य खेले गए तीसरे और चौथे स्थान के लिए मैच में सांई राजनांदगांव ने एक तरफा मुकाबले में 9-0 गोल से पराजित करते तीसरा स्थान प्राप्त किया। सांई राजनांदगांव ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन किया। सांई राजनांदगांव की ओर से आंचल पटेल, सोनम राजभार और ऐंजल वाय दास ने 1-1 गोल किया। वहीं श्यामली राय और दुबी रावत ने 3-3 गोल किए थे। बालिका वर्ग में खेले गए फाईनल मैच बिलासपुर ने मेजबान राजनांदगांव को 4-0 गोल से पराजित करते फाइनल का खिताब अपने नाम किया। हॉकी बिलासपुर ने शुरूवाती समय से आक्रमक खेल का प्रदर्शन किया। हॉकी बिलासपुर की ओर से जन्हावी यादव, मिनाक्षी उमरे, अंजली बंजारे और मधु सिदार ने 1-1 गोल करते अंतिम समय तक 4 गोल कर फाइनल को 4-0 गोल से जीत ली।

बालक वर्ग में खेले गए तीसरे स्थान चौथे स्थान के लिए हॉकी धमतरी विरूद्ध हॉकी जशपुर के मध्य खेला गया। जिसमें हॉकी धमतरी ने 3-1 गोल से जीत दर्ज कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। हॉकी धमतरी की ओर से ओम यादव ने 2 गोल, आदर्श सिंह ने 1 गोल किया था। वहीं हॉकी जशपुर की ओर से एकमात्र गोल टीम के कप्तान सुमीत मिंज ने किया। बालक वर्ग के फाईनल मैच स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर ने मेजबान टीम राजनांदगांव को 4-1 गोल से पराजित कर जूनियर राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता खिताब अपने नाम किया। दोनों ही टीम के उतार-चढ़ाव का माहौल रहा।  स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते मैच के स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर की ओर से टीम के कप्तान विष्णु यादव ने 2 गोल मोहित नायक ने 1 गोल और हार्दिक ने 1 गोल किया। वहीं हॉकी राजनांदगांव की ओर से एकमात्र गोल प्रवीन यादव ने गोल किया। इस प्रकार स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर ने 4-1 गोल से पराजित कर फाईनल का खिताब अपने नाम किया।

आतिथियों ने 5वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालक- बालिका हॉकी प्रतियोगिता के तहत बालक वर्ग में विजेता स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर, उपविजेता हॉकी राजनांदगांव, तृतीय स्थान हॉकी धमतरी व बालिका वर्ग में विजेता हॉकी बिलासपुर उपविजेता हॉकी राजनांदगांव और तृतीय स्थान पर सांई राजनांदगांव के खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news