राजनांदगांव

‘राजनांदगांव रियासत का इतिहास’ पुस्तक का विमोचन
29-Jun-2024 3:02 PM
‘राजनांदगांव रियासत का इतिहास’ पुस्तक का विमोचन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 29 जून। विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा अपने निवास मौली श्री विहार में राजनांदगांव रियासत का इतिहास ‘पुस्तक’ का विमोचन किया गया। इस पुस्तक के लेखक शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र सिंह है। उक्त पुस्तक में राजनांदगांव रियासत के राजाओं के कार्यकाल, उनका प्रशासन उनके समय के सामाजिक, आर्थिक स्थिति, शिक्षा, साहित्य, धार्मिक स्थिति का विस्तृत वर्णन किया गया है। साथ ही रियासत में होने वाले राष्ट्रीय आंदोलन का प्रभाव, मिल मजदूर आंदोलन एवं ठाकुर प्यारेलाल सिंह का योगदान, जंगल सत्याग्रह के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का जीवन परिचय का उल्लेख किया गया है। इस पुस्तक के प्रकाशन पर डॉ. रमन सिंह ने बधाई दी तथा कहा कि इससे राजनंदगांव रियासत की जानकारी प्राप्त होगी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. रमेंद्रनाथ मिश्रा भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक शोधाथियों, इतिहास में रूचि रखने वालों तथा जनता के लिए काफी उपयोगी है। दिग्विजय महाविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रो. हिरेंद्र बहादुर ठाकुर भी उपस्थित थे। इस पुस्तक का प्रकाशन अध्ययन पब्लिशर नई दिल्ली द्वारा किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news