दन्तेवाड़ा

कुआकोंडा में पौधरोपण
29-Jun-2024 10:45 PM
कुआकोंडा में पौधरोपण

दंतेवाड़ा 29 जून। दंतेवाड़ा के विकासखंड कुआकोंडा में पौधारोपण महा अभियान शनिवार को आयोजित किया गया। इस दौरान गए गोठान, देवगुडी और शैक्षणिक परिसरों में विभिन्न प्रकार के पौधे  रोपे गए।इस दौरान ग्राम कुआकोंडा के मांझी पारा स्थित गोठान में सरपंच लच्छू राणा, स्व सहायता समूह की महिलाओं और नोडल अफसर तीरथ राम सिंह द्वारा पौध रोपण किया गया। श्री सिन्हा नें बताया कि शासन द्वारा पौधारोपण अभियान संचालित किया गया है।

जिससे पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन हो सके। इसके फलस्वरुप नागरिकों को विभिन्न प्रकार के लाभ मिलेंगे। इसी क्रम में कुआकोंडा की देवगुड़ी परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए।

इनमें आम, चीकू, नींबू, लीची और अशोक आदि पौधे शामिल थे।

विकासखंड के विभिन्न आश्रमों छात्रावासों और विद्यालय परिसरों में भी पौध रोपण किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news