राजनांदगांव

बारिश में अधिक से अधिक छायादार एवं फलदार लगाएं पौधे
05-Jul-2024 3:38 PM
बारिश में अधिक से अधिक छायादार एवं फलदार लगाएं पौधे

 

कलेक्टोरेट परिसर में पौधरोपण

राजनांदगांव, 5 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जिला प्रशासन द्वारा मिशन जल रक्षा अंतर्गत जनसहभागिता से वृक्षारोपण महाभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बुधवार को कलेक्टोरेट परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने बादाम के पौधे कतार से लगाए। कलेक्टर ने कहा कि पौधरोपण के साथ ही पौधों का संरक्षण भी जरूरी है। इसके लिए समय पर पानी दें और सभी मिलकर आवश्यक देखरेख भी करें। इस अवसर पर अधिकारी- कर्मचारियों ने भी पौधरोपण किया।  कलेक्टर ने कहा कि इस बारिश के मौसम में छायादार एवं फलदाल पौधे अधिक से अधिक लगाऐं। मां की ममता और पेड़ का दान दोनों करते हैं, जनकल्याण का संदेश दिया गया।

 इस अवसर पर संस्कारधानी के वृक्षारोपण रथ नगर निगम के माध्यम से पौधा उपलब्ध कराया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news