राजनांदगांव
![भाजपा कार्यकर्ता मां के नाम से एक पेड़ जरूर लगाए - भूपेंद्र भाजपा कार्यकर्ता मां के नाम से एक पेड़ जरूर लगाए - भूपेंद्र](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1720174614jn__2009.jpeg)
राजनांदगांव, 5 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक ढांचा बहुत मजबूत माना जाता है, इसलिए चुनाव के बाद भी कार्यकर्ताओं में निरंतरता बनी रहे, इसलिए लगातार बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि प्रदेश भाजपा के आह्वान पर तीनों मंडलों की संयुक्त बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई, जिसे प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने संबोधित किया।
भूपेंद्र सवन्नी ने संबोधित करते योग दिवस की समीक्षा की। साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस जो 23 जून से 6 जुलाई तक आयोजित किया गया है, विषय पर विस्तार से बताते कहा कि इस दौरान सभी कार्यकर्ता कहीं न कहीं एक पेड़ अपनी मां के नाम से जरूर लगाए और मां के नाम से लगाए गए पेड़ को संरक्षित करने का प्रयास भी करें।
नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी के संबंध में भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते परिसीमन पर सक्रिय एवं जागरूक रहने का आह्वान किया। लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीतपर मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी और बताया कि कार्यक्र्रम में सांसद संतोष पांडेय, लोकसभा संयोजक मधुसूदन यादव उपस्थित रहेंगे।