राजनांदगांव

गढ़चिरौली के जंगल से दो ईनामी नक्सली गिरफ्तार
10-Jul-2024 2:48 PM
गढ़चिरौली के जंगल से दो ईनामी नक्सली गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 जुलाई।
महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस ने 10 लाख रुपए के दो ईनामी नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। उनके खिलाफ अलग-अलग थानों में अपराध दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार उप विभाग भामरागढ़ के अंतर्गत आने वाले धोडऱाज जंगल परिसर में सुरक्षा बल के जवान सर्चिंग पर निकले थे। सर्चिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए, जो पुलिस जवानों को देखकर छुपने का प्रयास कर रहे थे। संदेह होने पर पुलिस जवानों ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया।

 पूछताछ में उनके नक्सली होने की पुष्टि हुई। पकड़े गए नक्सलियों में रवि मुरा पल्लो  ग्राम कवंडे तहसील भामरागढ़ जिला गढ़चिरौली तथा  दोबा कोरके वड्डे ग्राम कवंडे तहसील भामरागढ़ जिला गढ़चिरौली हैं। बताया जा रहा है कि रवि पल्ले ऑक्सन टीम कमांडर है। वहीं दोबा वड्डे भामरागढ़ दलम का पार्टी सदस्य है। रवि पल्लो वर्ष 2016 में जनमिलिशिया सदस्य के रूप में भर्ती हुआ था। उसके खिलाफ हत्या सहित मुठभेड़, आगजनी आदि अपराध दर्ज हैं। वहीं दोबा वड्डे वर्ष 2008 में जनमिलिशिया सदस्य के रूप में भर्ती हुआ था। उसके खिलाफ मुठभेड़ के पांच, हत्या के 7 सहित छह अन्य अपराध दर्ज हैं। महाराष्ट्र शासन ने रवि पल्लो पर 8 लाख और दोबा वड्डे पर 2 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news