राजनांदगांव

अग्निवीर भर्ती के लिए नि:शुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण
12-Jul-2024 2:21 PM
अग्निवीर भर्ती के लिए नि:शुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण

राजनांदगांव, 12 जुलाई। भारतीय थलसेना द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु माह अप्रैल 2024 में आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक परीक्षा का आयोजन 4 से 12 दिसम्बर 2024 तक रायगढ़ जिले में आयोजित किया गया है। उप संचालक रोजगार ने बताया कि अग्निवीर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों हेतु शारीरिक परीक्षा की तैयारी के लिए उनके निकटस्थल पर नि:शुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण दिया जाएगा। नि:शुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपना नाम, पता, मोबाईल नंबर एवं अग्रिवीर थलसेना का पंजीयन क्रमांक की जानकारी 22 जुलाई 2024 तक कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव एवं ई-मेल के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news