राजनांदगांव
![प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1720783184G_LOGO-001.jpg)
राजनांदगांव, 12 जुलाई। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत तहसील छुरिया, डोंगरगांव, डोंगरगढ़ एवं राजनांदगांव तहसील के आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत छुरिया तहसील अंतर्गत तालाब में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रुपए, खेत के गढ्ढा में गिरने व पानी में डूबने से जनहानि होने पर 4 लाख रुपए एवं सर्पदंश से जनहानि होने पर 4 लाख रुपए, डोंगरगांव तहसील अंतर्गत सर्पदंश से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रुपए एवं आग से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रुपए, डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 9 मकान आंशिकक्षति होने पर 36 हजार रुपए, अतिवृष्टि से मकान पूर्णत: क्षति होने पर 1 लाख 20 हजार रुपए, आग से 1 मकान आंशिक क्षति, दो भैसा, 1 गाय व1 बछड़ा क्षतिमृत होने पर 1 लाख 5 हजार 500 रुपए तथा राजनांदगांव तहसील अतिवृष्टि से 19 मकान आंशिक क्षति होने पर 76 हजार रुपए, अतिवृष्टि से 2 पशुशाला क्षति होने पर 6 हजार रुपए, आग से 1 मकान आंशिक क्षति होने पर 2 हजार 500 रुपए, आग से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।