राजनांदगांव

कृषि अफसर से छेड़छाड़, लिपिक गिरफ्तार
13-Jul-2024 3:22 PM
कृषि अफसर से छेड़छाड़, लिपिक  गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 13 जुलाई।
कृषि विभाग की एक महिला अफसर के साथ लिपिक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला अफसर की शिकायत के बाद छेड़छाड़ करने वाले आरोपी बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक कृषि कार्यालय में महिला अधिकारी के साथ 11 जुलाई को सहायक ग्रेड-3 देवराम सोनकर ने छेड़छाड़ की। जिसकी रिपोर्ट महिला अधिकारी द्वारा थाना में दर्ज कराई गई। रिपोर्ट पर तुरंत कार्रवाई करते बसंतपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 74 के तहत मामला दर्ज किया। 

संवेदनशील मामला होने के कारण पुलिस ने एक टीम गठित कर आरोपी की खोजबीन शुरू की। पतासाजी के दौरान अभियुक्त देवराम सोनकर को हिरासत में लिया गया। उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं विभाग भी बाबू के खिलाफ जांच कर रहा है। महिला अफसर के साथ छेड़छाड़ करने की घटना से महकमे के अन्य महिला कर्मियों में रोष व्याप्त है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news