दुर्ग

शाला प्रवेश उत्सव: सायकल, संस्कृत प्रोत्साहन राशि, गणवेश,पुस्तकंे वितरित
13-Jul-2024 6:24 PM
शाला प्रवेश उत्सव: सायकल, संस्कृत प्रोत्साहन राशि, गणवेश,पुस्तकंे वितरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमधा, 13 जुलाई। ऊँ सांई संस्कृत उत्तरमध्यमा विद्यालय धमधा में शाला प्रवेश उत्सव समारोह आयोजित किया गया। अतिथियों की मौजूदगी में सायकल, संस्कृत प्रोत्साहन राशि, शाला गणवेश, पुस्तकें वितरण किया गया।

कार्यक्रम में 13 छात्राओं को सायकल दी गई। संस्कृत प्रोत्साहन राशि कक्षा प्रवेशिका प्रथम से चतुर्थ 400 कक्षा प्रथमा प्रथम 1000 कक्षा पूर्व मध्यमा 1500 कक्षा उत्तर मध्यमा 2000, के हिसाब से बालक बालिकाओं कोदी गई। कक्षा प्रवेशिका से उतर मध्यमा के समस्त बालक बालिकाओ को नि:शुल्क पुस्तके भी वितरण किया गया और दैनिक देशबन्धु प्रतिभा सम्मान के राशि 21000 रुपये को 21 गरीब बच्चों को एक एक हजार दिया गया।

कार्यक्रम में रोहित राजपूत अध्यक्ष भाजपा धमधा मंडल, श्वेता शर्मा अध्यक्ष-भाजपा महिला मंडल एवं महिला सशक्तिकरण धमधा, दुलारी मिश्रा, सत्यनारायण ताम्रकार  अध्य्क्ष-शिक्षण समिति, धन्वंतरि मंदिर के अध्यक्ष  कल्याण सिंह चौहान, बद्री प्रसाद पटेल उपाध्यक्ष-शिक्षण समिति धमधा, डॉ. डोमार वर्मा प्रवक्ता-शिक्षण समिति, विष्णु  साहू(अध्यक्ष-नवीन संस्कृत विद्यालय ग्राम-कुटहा(पेन्ड्री), जवाहर साहू व्यव.सदस्य, डॉ. अनुज सेन, भागवत साहू , सुनील गुप्ता, पं. देवेन्द्र शर्मा, हेमचंद उजाला, युगपाल, ओम कुमार, मनहरण साहू, चितरेखा योगी अध्यक्ष—शाला विकास प्रबंध समिति, हरी यादव,पवन देवांगन, संजय सोनी, सरोज बाला सोनी, ईश्वरीय साहू, धर्मेन्द्र ताम्रकार (गुरूजी-संगीत शिक्षक), इत्यादि अतिथियों के साथ नगर/क्षेत्र के गणमान्य जनमानस की भी उपस्थिति रही।।

कार्यक्रम के सभागार में  धनवंतरि मंदिर संस्थापक अध्यक्ष रहे स्व.श्रवण गुप्ता को संस्था द्वारा  श्रद्दांजलि दी गई। विद्यालय शाला परिवार के साथ नितू साहू प्राचार्य द्वारा धन्यवाद आभार दिया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news