राजनांदगांव

स्वस्थ होकर घर लौटे भगवान जगन्नाथ
19-Jul-2024 2:16 PM
स्वस्थ होकर घर लौटे भगवान जगन्नाथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 जुलाई।
भगवान जगन्नाथ मौसी के घर से स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं। गुरुवार को भक्तों ने भगवान जगन्नाथ के रथ को लेकर उन्हें घर पहुंचाया। आषाढ़ शुक्ल की द्वितीय-तृतीय को भगवान जगन्नाथ नगर भ्रमण करते हुए जनकपुर स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर (मौसी) के घर गए हुए थे। 

7 जुलाई को बीमार भगवान को मौसी के घर रथ से ले जाया गया। भक्तों ने रथ को खींचकर अपनी शुभ-समृद्धि की कामना की। नौ दिन के विश्राम के बाद भगवान जगन्नाथ आषाढ़ शुक्ल की नवमीं के दिन भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ अपने मंदिर लौट आए। 

मौसी के घर वापस लौटे भगवान जगन्नाथ का भक्तों ने जयकारा किया। उनकी भक्ति करते श्रद्धालु झूमते नजर आए। भगवान के दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। उनके दर्शन और स्वागत के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। जगह-जगह पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने भगवान का आशीर्वाद लेकर परिवार की  सुख-समृद्धि की कामना की। 

रथ पर विराजित भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमा को मंदिर में पुन: स्थापित किया गया। शहर में रथयात्रा के दौरान भक्तों की खासी तादाद रही। मंदिर पहुंचने पर भक्तों द्वारा उनकी फूल-माला और आरती उतारी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news