राजनांदगांव

स्वामी विवेकानंद स्कूल में बच्चों व शिक्षकों को मिली नवीन कानून की जानकारी
19-Jul-2024 3:29 PM
स्वामी विवेकानंद स्कूल में बच्चों व शिक्षकों को मिली नवीन कानून की जानकारी

 ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 19 जुलाई। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के स्वामी विवेकानंद स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया। एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर समर्थ अभियान के तहत नवीन कानून प्रावधानों से संबंधित जानकारी दी गई। समर्थ अभियान अंतर्गत जागरूकता शिविर के दौरान शिक्षकों सहित छात्र-छात्राओं को नवीन कानून सहिता की जानकारी एवं ऑनलाईन धोखाधड़ी से बचने संबंधी निर्देश दिए गए। नवीन कानून की जानकारी के साथ यातायात, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर संबंधी अपराध के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा शिविर में लगभग 500 से अधिक छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

मिली जानकारी के अनुसार एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं एएसपी नेहा पांडेय व अनुविभागीय अधिकारी लालचंद मोहले खैरागढ़ के मार्गदर्शन में समर्थ अभियान के तहत स्वामी विवेकानंद स्कूल में केसीजी साइबर सेल द्वारा स्वामी विवेकानंद के प्राचार्य बृजेश साहू व शिक्षकों व बड़ी संख्य में छात्र-छात्राओं को साइबर क्राईम व नवीन कानून संहिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दीग ई। एसपी बंसल ने लोगों को जागरूक करने के साथ पुलिस का सहयोग करने अपील की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news