राजनांदगांव

वर्धमान नगर के नागरिकों ने विस अध्यक्ष का जताया आभार
19-Jul-2024 3:47 PM
वर्धमान नगर के नागरिकों ने  विस अध्यक्ष का जताया आभार

 70 लाख के विकास कार्यों की मिली सौगात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 19 जुलाई। विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ. रमन सिंह ने गुरुवार को शहर े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। वर्धमान नगर वार्ड नं. 19 में वार्डवासियों द्वारा आयोजित आभार कार्यक्रम में विस अध्यक्ष डॉ. सिंह शामिल हुए। यहां वार्ड विकास के लिए विभिन्न मदों से सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख, सीसी रोड़ 19 लाख, नाली 19 लाख एवं पाथवे निर्माण के लिए 25 लाख की राशि स्वीकृत हुई है। इन विकास कार्यों को लेकर वार्डवासियों ने अपने मुखिया का आभार माना। वार्ड के वरिष्ठों ने डॉ. रमन सिंह का सम्मान किया।

विस अध्यक्ष डॉ. सिंह ने सभी का अभिवादन करते कहा कि भाजपा हमेशा एक विजन के साथ काम करती है। हमारा उद्देश्य राजनांदगांव को बहुत आगे ले जाने का है। हमारे दल के पार्षदों ने भी इसमें अपनी भूमिका सुनिश्चित की है। हमारी सरकार बनते ही शहर के विकास कार्यों में तेजी आ रही है। बड़ी योजनाओं और विकास कार्यों के लिए स्वीकृति मिल रही है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने भी अपनी भूमिका का भली-भांति निर्वहन किया है। उनके वार्डों में विकास कार्यों के लिए बड़ी राशि प्राप्त हुई है।

इस दौरान किशुन यदु सहित वार्ड के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी विस अध्यक्ष का अभिनंदन किया और उनका आभार व्यक्त किया। वार्ड क्र. 19 के पार्षद किशुन यदु ने कहा कि संस्कारधानी की जनता ने सदैव ही पूर्व मुख्यमंत्री व विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को अपने परिवार का मुखिया माना है। उन्होंने सुख-दुख में विस क्षेत्र की जनता का साथ निभाया है। डॉ. सिंह के कार्यकाल में ही राजनांदगांव ने जो तरक्की की, मेडिकल कॉलेज, स्टेडियम, हॉकी स्टेडियम जैसी कई ऊंची ईमारतें और यहां लोगों को मिल रही सुविधाएं इसकी गवाह हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल, अतुल रायजादा, शिव वर्मा, मणिभास्कर गुप्ता, गगन आइच, मधु बैद व वर्धमान नगर सोसाइटी के अध्यक्ष गौतम सिंघी एवं वार्डवासी मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news