राजनांदगांव

हॉकी इंडिया वेस्ट जोन जूनियर हॉकी 21 से
20-Jul-2024 2:16 PM
हॉकी इंडिया वेस्ट जोन जूनियर हॉकी 21 से

छत्तीसगढ़ व राजनांदगांव हॉकी का संयुक्त आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 जुलाई।
छत्तीसगढ़ की हॉकी नर्सरी राजनांदगांव में हॉकी इंडिया द्वारा संचालित वेस्ट जोन जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की स्पर्धा 21 से 28 जुलाई तक संस्कारधानी के अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में खेली जाएगी। प्रतियोगिता में 7 राज्यों की टीमे हिस्सा लेंगी। आयोजन की तैयारियों को आयोजकों द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है

छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि हॉकी नर्सरी को राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा करने की जिम्मेदारी एक बार फिर हॉकी इंडिया ने दिया है। गत वर्ष भी वेस्ट जोन हॉकी की बालक-बालिकाओं की सब जूनियर व जूनियर स्पर्धा का आयोजन खेल प्रेमियों व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के चलते इस बार भी हॉकी इंडिया ने इस बहुप्रतिष्ठित हॉकी स्पर्धा की जिम्मेदारी राजनांदगांव को सौंपी है, जिसे लेकर हॉकी राजनांदगांव व हॉकी छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता एवं खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

स्पर्धा में सात राज्यों की टीमें लेंगी हिस्सा
अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में खेली जाने वाली हॉकी इंडिया दूसरी वेस्ट जोन जूनियर बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता 21 से 28 जुलाई तक आयोजित है। आयोजन में बालक वर्ग में हॉकी मध्यप्रदेश, हॉकी गुजरात, हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी राजस्थान, हॉकी गोवा एवं मेजबान छत्तीसगढ़ की टीमों के साथ ही बालिका वर्ग में हॉकी मध्यप्रदेश, हॉकी गुजरात, हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी राजस्थान, हॉकी गोवा, दादर नगर हावेली एण्ड दमन एवं डियू हॉकी के अलावा मेजबान छत्तीसगढ़ की बालिकाएं अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

टर्फ की हो रही सफाई
छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सिथेंटिक टर्फ हॉकी मैदान राजनांदगांव के साफ-सफाई के लिए एडवांस स्पोटर्स टेक्नोलॉजी ओखला नई दिल्ली से आए तकनीकी विशेषज्ञ मशीन के माध्यम से टर्फ की सफाई का कार्य प्रारंभ कर चुके हैं। आयोजन पूर्व टर्फ की सफाई होने की पूरी संभावना है।

स्टेडियम परिसर को सजाया संवारा जा रहा है
गौरवपथ स्थित अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम को आयोजन समिति द्वारा सजाया संवारा जा रहा है, जहां मैदान के चारो ओर ब्राउडिंग बोर्ड का सहारा लिया जा रहा है। वहीं मैदान के बाहरी हिस्से में रंग बिरंगी रौशनियां भी अपनी छंटा बिखेर रही हैै।
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news