राजनांदगांव
![कलेक्टर ने लगाए नीम व बेल के पौधे कलेक्टर ने लगाए नीम व बेल के पौधे](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1721469448jn__7.jpg)
राजनांदगांव, 20 जुलाई। शहर को प्रदूषण मुक्त करने तथा चलव बनाबो हरियल राजनांदगांव की परिकल्पना को सकार करने कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मोहला-मानपुर के पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह तथा नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता के साथ शुक्रवार को अपने बंगले में पौधरोपण किया। पौधरोपण के तहत उन्होंने नीम एवं बेल के पौधे लगाए।
कलेक्टर अग्रवाल ने अपील करते कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उसका संरक्षण करना अत्यंत आवश्यक है, तभी पौधे पेड़ का रूप लेगे। उन्होंंने कहा कि चलव बनाबो हरियर राजनांदगांव की परिकल्पना के साथ राजनांदगांव जिले में वृहद रूप से वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी प्रकार एक पेड़ मां के नाम शासन की सोच को साकार करने लोगों में उत्साह है और जिलेभर में अपनी माता एवं परिवार के नाम लोग पौधरोपण कर उसकी सुरक्षा के लिये शपथ ले रहे है।
आयुक्त गुप्ता ने कहा कि गत 3-4 वर्षो से नगर निगम द्वारा शहर में वृहद रूप से वृक्षारोपण किया जा रहा है। इस वर्ष भी सभी वार्डों में स्थान चयन कर पौधरोपण किया जा रहा है। गत वर्ष निगम द्वारा किए गए पौधरोपण का अच्छी तरह से देखभाल कर रहे हैं। जिससे अधिकांश पौधे वृक्ष का आकार ले लिया है। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने घर एवं संस्थान के सामने लगे वृक्ष की देखभाल व सुरक्षा करेगा तो हमारा शहर हराभरा हो जाएगा।