दुर्ग

सफाई हेतु गठित जांच समिति द्वारा निरीक्षण किया गया
21-Jul-2024 3:33 PM
सफाई हेतु गठित जांच समिति द्वारा निरीक्षण किया गया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 21 जुलाई।
नगर निगम भिलाई के  सामान्य सभा में नगर निगम अधिनियम के अनुसार  अध्यक्ष द्वारा सफाई हेतु जांच  समिति का गठन किया गया था। जिसमें सत्ता पक्ष, विपक्ष एवं निर्दलीय  कुल 19 पाषर्द सदस्य हैं। नगर निगम भिलाई के चार अधिकारी भी उसमें  विभागीय रूप से सदस्य है। 

नगर निगम भिलाई क्षेत्र में सफाई व्यवस्था किस प्रकार से सुचारू रूप से और व्यवस्थित रूप से चले, इस परिपेक्ष में उनके द्वारा रिपोर्ट दिया जाना है। समिति की प्रथम बैठक गुरुवार को  नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय में  हुई थी। 

समिति के सदस्य द्वारा सर्वसम्मति से 25 बिंदु निर्धारित किया गया था। इसी को आधार मानकर शनिवार के दिन वैशाली नगर जोन कार्यालय में जाकर वहां पर सफाई में उपयोग किया जा रहे संसाधनों, गाडिय़ों का निरीक्षण किया गया। साथ में सफाई कर्मचारियों से भी बातचीत करके जानकारी प्राप्त की गई। उनको प्रदान की जाने वाली सुविधाओं,  सफाई  कार्य के  तरीके  के बारे में पूछताछ की गई । निर्धारित समय के अंदर समिति अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news