राजनांदगांव

बालिका वर्ग में दादर नागर ने गोवा को और हॉकी महाराष्ट्र ने राजस्थान को किया पराजित
24-Jul-2024 2:06 PM
बालिका वर्ग में दादर नागर ने गोवा को और हॉकी महाराष्ट्र ने राजस्थान को किया पराजित

बालक में मप्र ने गुजरात को, महाराष्ट्र ने गोवा को और मेजबान छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को पराजित किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 जुलाई।
अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ  हॉकी स्टेडियम में खेली जा दूसरी वेस्ट जोन जूनियर बालक -बालिका हॉकी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के प्रथम मैच में दादर नागर हवेली ने गोवा हॉकी को 5-0 गोल से पराजित किया। दादर नागर हवेली की ओर से निधि व अनिता देवी ने 2-2 गोल किए। वहीं संजना भंवर ने 1 गोल किया। दूसरे मैच में हॉकी महाराष्ट्र ने हॉकी राजस्थान को 11-0 गोल से पराजित किया। हॉकी महाराष्ट्र की ओर से टीम के कप्तान सनिका चंद्रकांत माने ने 5 गोल, सुकन्या धौरे ने 4 गोल, खुशी ने 1 गोल, तनुश्री दिनेश कडू ने 1 गोल की। हॉकी राजस्थान के खिलाड़ी गोल करने का लगातार प्रयास करते रहे किन्तु उन्हें कोई सफलता नहीं मिली और वह यह मैच 11-0 से हार गई।

बालक वर्ग में पहले मैच में हॉकी मध्यप्रदेश ने गुजरात को एकतरफा मुकाबले में 15-0 गोल से पराजित किया। मध्यप्रदेश की टीम ने शुरूआती समय से आक्रमक पारी का खेल का प्रदर्शन किया। हॉकी मध्यप्रदेश की ओर से कारण हरिषभाई राठौड़ व आयुष रजाने ने 2-2 गोल, गेना मेमन ने 3 गोल, जानिस चौहान ने 5 गोल और राहुल कोइरी, आदित्य परमार एवं कृषकुमार पटेल ने  

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news