राजनांदगांव

दो लाख का इनामी नक्सली ने किया समर्पण
25-Jul-2024 2:27 PM
दो लाख का इनामी नक्सली ने किया समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 जुलाई।
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस के समक्ष दो लाख रुपए के इनामी नक्सली ने बुधवार को आत्मसर्पण किया है। गढ़चिरौली पुलिस के सामने भामरागढ़ दलम के पार्टी सदस्य लच्छु करीया ताड़ो ने आत्मसर्पण किया। वर्ष 2012-13 से वह जनमिलिशिया के रूप में गांव में रहकर माओवादियों के लिए राशन लाना, संत्री ड्यूटी करना, माओवादियों के हथियारों को छिपाकर सुरक्षित स्थान पर रखना, निर्दोष व्यक्ति की हत्या करने से पहले उनकी रैकी कर माओवादियों को उसकी जानकारी देना, साथ ही पुलिस बल की गतिविधियों के बारे में जानकारी देना और गांव-गांव में पर्चे लगाने का काम करता था।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news