बालोद

कारगिल विजय दिवस पर भाजपा ने दी शहीदों को दी श्रद्धांजलि
28-Jul-2024 6:09 PM
कारगिल विजय दिवस पर भाजपा ने दी शहीदों को दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्ली राजहरा, 28 जुलाई। कारगिल विजय दिवस स्थानीय जैन भवन चौक दल्ली राजहरा में मनाया गया।

कार्यक्रम में  भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी एवं भाजपा सदस्यों और पूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार साहू अपने साथ रिटायर्ड युवा फौजी साथियों के द्वारा  कारगिल युद्ध में  अपनी जान  न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन कर याद किया गया।

 इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा कि कारगिल में हमारे जवानों के द्वारा पाकिस्तान से 84 दिनों तक युद्ध लडक़र फिर भारतीय चौकियों पर अपना कब्जा जमाया।

पूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार साहू ने बताया इस युद्ध की शुरुआत 3 मई 1999 की शुरुआत में हुई थी।  

पाकिस्तानी  सेना  ने घुसपैठियों एवं आतंकवादियों के साथ मिलकर भारतीय क्षेत्र की कई रणनीतिक पहाडिय़ों पर कब्जा जमा लिया था। इन चौकियों को मुक्त कराने के लिए भारत की ओर से ऑपरेशन विजय की शुरुआत की गई थी, 3 महीने की लंबे संघर्ष के बाद  26 जुलाई 1999 को भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान द्वारा कब्जा की गई चौकी पर फिर से कब्जा जमा कर  उसमें  तिरंगा  फहराया था।

 इस युद्ध में 527 भारतीय सपूतों  ने  भारत मां की रक्षा के लिए शहीद  हो गए  थे, वहीं पाकिस्तान के लगभग हज़ारों सैनिक और अनगिनत  आतंकवादी  मारे  गये  थे।

यह तो सच है कि हमारा भारत कभी किसी  देश के ऊपर जबरदस्ती हमला नहीं किया। भारत हमेशा शांतिप्रिय देश रहा है और रहेगा द्य लेकिन हमारे देश  को बुरी नजर से देखने वाले को हम नहीं छोड़ेंगे।

 

इस अवसर पर दल्लीराजहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, महामंत्री महेंद्र सिंह,सुरेश जायसवाल,भूपेंद्र श्रीवास,राजेश कांबले, श्रीमती पुरोबी वर्मा,रमेश गुज्जर,शंकर साहू,गिरधर सिन्हा,सुमित जैन,हरीश बाघ,सागर गनीर,मो इमरान,रमेश जैन,मनन गुप्ता,प्रमोद कुमार, अशोक सिन्हा, सिध्दार्थ सिंह आदि उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news