बालोद

एक पेड़ मां के नाम: भाजपाइयों ने कालीबाड़ी मंदिर में रोपे पौधे
11-Jul-2024 2:48 PM
एक पेड़ मां के नाम: भाजपाइयों ने कालीबाड़ी मंदिर में रोपे पौधे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्लीराजहरा, 11 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी की नेतृत्व में दल्ली राजहरा की  कालीबाड़ी में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया।

मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा कि  पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हमें पेड़ अवश्य लगाना चाहिए द्य यदि हर व्यक्ति मन में यह ठान ले कि हर वर्ष मैं एक पेड़ अवश्य लगाऊंगा, तो देश में प्रतिवर्ष करोड़ पेड़ मानव के द्वारा यूं ही लग जाएंगे। हरे भरे पेड़ मन को तो सुकून देते हैं साथ ही बढ़ते तापमान में भी पेड़ों की वजह से कमी आती है। पेड़ों की पेड़ों की वजह से पर्यावरण संतुलन बनाने में मदद मिलती है। हमारा यह कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम हमेशा चलता रहेगा।  मैं राजहरा के हर व्यक्ति से निवेदन करूंगा कि आप भी पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने में अवश्य मदद करें।

वृक्षारोपण में राजहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष  राकेश द्विवेदी महामंत्री मदन मायती, महेंद्र सिंह (गुड्डू) उपाध्यक्ष सुजीत झा, मंत्री रमेश गुर्जर, निलेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रमेश जैन, जिला के पूर्व कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, विश्वकर्मा न्याय योजना के जिला अध्यक्ष सुरेश जयसवाल,  प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेंद्र पिपरे,  अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष बंटी चोपड़े,  काली बाड़ी मंदिर  सदस्य गौतम बेरा, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष शंकर साहू, मातृशक्ति नंदा पसीने, उमा साहू, कुमारी रावटे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news