बेमेतरा

करोड़ों की ठगी के शिकार किसानों ने मंत्रियों से की शिकायत
23-Aug-2024 2:13 PM
करोड़ों की ठगी के शिकार किसानों ने मंत्रियों से की शिकायत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 23 अगस्त।
नवागढ़ ब्लॉक के किसानों से धान खरीदकर भुगतान नहीं करने वाले लीलाराम के गिरफ्तारी एवं किसानों को न्याय दिलाने की गुहार ग्राम रिसामली निवासी रैजे गायकवाड़ मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, वित्त मंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से राजधानी में मिले। 

श्री गायकवाड़ ने बताया कि ठगी के शिकार किसान पांच महीने से जिला मुख्यालय में पुलिस का चक्कर काट रहे हैं। फर्जीवाड़ा करोड़ों में हैं। अकेले नवागढ़ विधानसभा में लगभग एक करोड़ की ठगी है। किसानों की धान बेचने में मध्यस्थता निभाने वाले लोग पीस रहे हैं। लीलाराम ने तीन हजार से 31 सौ रुपए क्विंटल में धान की खरीदी कर किसानों को फंसाया। सोसायटी में धान बेचने के बाद किसान लीलाराम के प्रतिनिधि के पास धान बेचा। शुरू में कुछ किसानों का भुगतान समय पर हुआ बाद में भुगतान अटक गया। लीलाराम द्वारा दिया गया चेक बाउंस हो गया। मोबाइल बंद हो गया। किसानों का जब लगा की ठगी के शिकार हो गए तो बाजार में आए तब पता चला की लीला की कथा जिला की सीमा पार भी सुनाई दे रही है। तमाम प्रयास के बाद 27 जून को नवागढ़ पुलिस ने लीलाराम सहित दो लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज की। गायकवाड़ ने बताया कि आज तक लीलाराम की गिरतारी नहीं हुई। किसान न्याय के लिए भटक रहे हैं। इसकी पूरी कहानी मंत्रियों को बताई गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने एसपी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष को काल कर किसानों की समस्या हल करने को कहा है।

किसान नेता जितेंद्र सिंह भुवाल ने कहा कि धान खरीदी के नाम पर की गई ठगी कोई छोटा मामला नहीं है। बेमेतरा ही नहीं आसपास के जिले में भी ठगी हुई है। धान खरीदकर खपाया कहां गया, जब सभी साक्ष्य मिट जाएंगे तब क्या होगा। भुवाल ने कहा कि जिला सहकारी बैंक के एक मामले में जिसमें कुछ हासिल नहीं होना है पूरा पुलिस विभाग आरोपी की तलाश में जुटा है। दूसरी ओर किसान को ठगने वाले की तलाश में हवा में हाथ पैर मार रही है।

नवागढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि लीलाराम पकड़ से बाहर है उसके साथ जित्तू साहू जो आरोपी है उसे जमानत मिली है। लीलाराम की तलाश की जा रही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news