बेमेतरा

कृष्ण के बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता - योगेश
28-Aug-2024 2:36 PM
कृष्ण के बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता - योगेश

सिंघौरी में जन्माष्टमी की धूम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 28 अगस्त। विधानसभा क्षेत्र ग्राम शिवगौरी धाम सिंघौरी में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यादव समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व सनातन हिंदू संगठन योगेश तिवारी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर कृष्ण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए योगेश तिवारी ने कहा कि कृष्ण के आदर्शों को स्मरण दिन है। कृष्ण ने अपने जीवन काल में बेहतर बेटे का उदाहरण पेश किया। कृष्ण केवल तन से ही देवता नहीं थे, उनके मन में भी देवत्व था। कृष्ण के मूर्ति के देखते ही नयन शीतल हो जाते हैं। मूर्ति के चरणों पर जल डालकर लोग चरणमृत पीते हैं और उसके ही अपने को धन्य मानते हैं। इसलिए हम सभी को कृष्ण के बताएं मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।

इस दौरान सरपंच गौतरहीन बलदाऊ साहू, अध्यक्ष चुम्मन यादव, सचिव ब्यास यादव, हरी यादव, सालिक यादव, बाहल यादव, अशोक पुरी गोस्वामी, सुशील पुरी, शिबू पुरी,संतोष पुरी, रुपे पुरी, प्रकाश पुरी,गौकरण यादव, बाईरु यादव, देवीलाल यादव, मिलऊ यादव, प्रेमलाल साहू, मेहत्तर साहू, गैंदराम साहू, रनिया साहू पंच, ईश्वर पटेल, दशरथ पटेल समिति समाज के लोग उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news